Gonda News: 29 दिन बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
गोंडा, अक्टूबर 7 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव में 9 सितंबर को बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद आरोपी आकाश सिंह 29 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। वहीं पूर्व में पुलिस ने सुभम, सुभाष, अंतिम और अंशू को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश में गोंडा, बस्ती, लखनऊ, बहराइच और बलरामपुर समेत पांच जिलों में 100 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिला है। इधर, मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो रहा है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने मीटिंग में होने का हवाला देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.