Gonda News: 18 माह में भी नहीं भर पाए एआरपी के पद, चौथी बार निकला विज्ञापन
गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) के चयन की प्रक्रिया 18 माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। जिले में रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग को चौथी बार विज्ञापन जारी करना पड़ा है। कई बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने के बावजूद सभी विषयों के पद खाली हैं। अब एक बार फिर चयन प्रक्रिया पूरी करने की कवायद शुरू हुई है। जिले में अभी 21 एआरपी का चयन होना बाकी है। इसके लिए जारी नए विज्ञापन में विषयवार रिक्त पदों का ब्योरा दिया गया है। अंग्रेजी विषय में आठ, हिंदी में चार, सामाजिक विज्ञान में छह, गणित में दो और विज्ञान में एक एआरपी का चयन किया जाना है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर निर्धारित की गई है।एआरपी का चयन विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों को अकादमिक सहयोग देने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.