Gonda News: 15 गांवों के पंचायत कल्याण कोष आवेदन अटके
गोंडा, जुलाई 7 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। जिले के नौ विकास खंडों के 15 गांवों से पंचायत कल्याण कोष के ऑनलाइन आवेदन सत्यापन के अभाव में लंबित पड़े हैं। मामले को गंभीर मानते हुए डीपीआरओ गोवर्धन जैन ने संबंधित बीडीओ और एडीओ पंचायत को तीसरी बार रिमांइडर जारी करके कड़ी चेतावनी दी है। डीपीआरओ की ओर से जारी पत्र के अनुसार पंचायत कल्याण कोष पोर्टल पर लंबित आवेदनों की सत्यापन आख्या और आवश्यक अभिलेख अब तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जबकि केवल दो आवेदनों पर जनपद स्तर पर कार्रवाई चल रही है। इसे शासन की प्राथमिकता वाले कार्य में लापरवाही बताते हुए सभी लंबित प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। लंबित आवेदन तरबगंज, छपिया, कर्नलगंज, हलधरमऊ, इटियाथोक, कटरा बाजार, मनकापुर, परसपुर और रूपईडीह ब्लॉकों से संबंधित हैं। डीपीआरओ ने कहा कि अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.