Gonda News: चार साल के मासूम पर खौलता पानी डालने का आरोप
गोंडा, सितम्बर 26 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कस्तूरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने वाली एक महिला पर 4 वर्षीय मासूम बच्चे के ऊपर खौलता हुआ गर्म पानी डालने का गंभीर आरोप लगा है। गांव की महिला सुनीता ने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में बताया कि बीते 18 सितंबर की दोपहर वह दवा लेने के लिए बाहर गई हुई थीं। घर पर उनके तीन छोटे बच्चे अकेले मौजूद थे।
घटना का विवरण शाम करीब पांच बजे उनका 4 वर्षीय छोटा बेटा गनेश खेलते-खेलते पड़ोस की रहने वाली गीता देवी के दरवाजे पर चला गया। आरोप है कि इससे आक्रोशित होकर गीता देवी ने मासूम बच्चे के ऊपर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। पानी गिरते ही बच्चा चीखने-चिल्लाने लगा, जिससे उसका बायां हाथ बुरी तरह जल गया। मां जब घर वापस लौटी तो बच्चे दर्द से बिलख रहे थे। जब पीड़िता ने इस बात का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.