गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल परिसर में नेत्र विभाग के बगल स्थित होम्योपैथिक अस्पताल तक पहुंचना इन दिनों मरीजों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। अस्पताल के सामने और बगल में पानी भरा होने के साथ ही रास्ते में कई जगह नालियां उफना रही हैं। ऐसे में मरीजों और तीमारदारों को गंदे पानी के बीच से होकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के बाद समस्या और बढ़ गई है।

जलभराव की समस्या होम्योपैथिक अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए कोविड अस्पताल की ओर से होकर आने वाला रास्ता भी जलभराव की चपेट में है। इस रास्ते पर भी पानी जमा है। वहीं अस्पताल के आसपास भी जगह-जगह पानी भरा होने से पैदल आने वाले मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। बुजुर्ग और बीमार मरीजों को पानी के बीच से निकलने में सबसे अधिक पर...