गोंडा, अगस्त 29 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर शहर के नेहरू स्टेडियम के साथ विभिन्न स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से स्टेडियम में बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में खेलो इंडिया सेंटर गोंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेहरू स्टेडियम गोंडा को 4-2 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। नेहरू स्टेडियम गोंडा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद लाइक आलम एवं क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज ने किया। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले सेमीफाइनल में खेलो इंडिया सेंटर गोंडा ने सरस्वती विद्या मंदिर गोंडा को 2-0 से पराजित किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया प्रखंड के सभी सरकारी स्कूलों में मनाया...