Gonda News: हादसे में जख्मी युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत
गोंडा, अगस्त 10 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। कोतवाली इटियाथोक के सिसई बहलोलपुर बाजार सिसई गांव निवासी रविंद्र कुमार तिवारी उर्फ महंत का गत छह अगस्त को ई-रिक्शा की टक्कर में घायल हो गए थे। उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था, रविवार रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से घर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के पिता दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि 6 अगस्त शाम 8 बजे उनका बेटा रविंद्र कुमार तिवारी उर्फ महंत बहलोलपुर बाजार में सड़क किनारे पटरी पर खड़ा था। उसी दौरान इटियाथोक की ओर से आ रही तेज रफ्तार ई रिक्शा ने रविंद्र के पैर पर चढ़ा दिया उसके बाद बेकाबू होकर उसके ऊपर पलट गया। घटना में उसके सिर में गहरी चोट आ गई। उसे इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.