Gonda News: हादसे में घायल युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, जुलाई 7 -- Gonda News: खरगूपुर। दुर्घटना में घायल युवक की तहरीर पर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मल्लापुर निवासी गोपी सोनी पुत्र राम बिहारी बीते शनिवार की रात करीब आठ बजे गोंडा से घर की तरफ आ रहा था। गोंडा-बहराइच मार्ग पर पिपरा बाजार पुलिस चौकी के पास चार पहिया वाहन के चालक पवन कुमार गौतम पुत्र बदलू निवासी मनोहरजोत थाना खरगूपुर ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में गोपी सोनी हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.