गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। लखनऊ में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए एक छात्र की करीब एक माह तक चले इलाज के बाद मंगलवार को मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उसके गांव नगवा में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगवा निवासी लक्ष्मी शंकर तिवारी ने बताया कि उनका 20 वर्षीय भतीजा सुधांशु तिवारी लखनऊ में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीते 11 जून को बीबीडी कॉलेज के समीप उसकी बाइक की दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह उछलकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसके सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद से उसका लखनऊ के अस्पताल में लगातार उपचार चल रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए परिजन अपने गांव ल...