Gonda News: हादसे के बाद घायल युवक से मारपीट पर आमादा हुए
गोंडा, अक्टूबर 2 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर इलाके में बैरागीजोत के पास बाइकों की टक्कर में मेहनौन निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक का आरोप है कि उसके बाइक में टक्कर मारने के बाद विपक्षी मारपीट पर आमादा हो गए। शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद व तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। धानेपुर थाना क्षेत्र के मेहनौन गांव निवासी आकाश मिश्रा के मुताबिक वह 30 सितंबर की शाम करीब सात बजे अपनी ससुराल रग्घुपुरवा गये हुए थे। वहां से वापस लौटते समय वह बैरागीजोत गांव के पास पहुंचा था। आरोप है कि इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने लापरवाही पूर्वक उसके वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहुल ओझा निवासी बैरागीजोत तथा उनके तीन अन्य अज्ञात साथियों ने अपशब्द कहते हुए म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.