गोंडा, सितम्बर 25 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। एलबीएस डिग्री कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम हुआ। बतौर मुख्य वक्ता प्रांत पूर्ण कालिक स्वदेशी जागरण मंच राजीव श्रीवास्तव ने स्वदेशी अपनाकर देश को समृद्ध बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर वाद विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में मुस्कान शुक्ला ,तृषा मिश्रा, साहिब बानो एवं विपक्ष में जगन्नाथ, सबा बानो एवं राजेश क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय रहे। मुख्य वक्ता ने कहा कि भारत की जनसंख्या का केवल दो प्रतिशत जनसंख्या को सरकारी सेवा का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे में हमें अपने चिंतन को बदलना होगा लघु उद्योग ,कुटीर उद्योग अपनाकर आत्मनिर्भर बनना होगा। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को करना है पूरा : जनार्दन प्रभारी प्राचार्य प्रो. जिते...