गोंडा, सितम्बर 22 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। थाने से स्थानान्तरित चार एसआई समेत 18 महिला और पुरूष कान्सटेबल को मंगलवार के सुबह बेहद भावुक माहौल में   विदाई दी गई। एसओ अभय सिंह समेत थाने के पुलिसकर्मियों ने अपने साथियों का माल्यार्पण करते हुए  उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान स्थानांतरित एसआई विभव सिंह,  उमेश सिंह, अमित सिंह और विजय बहादुर सिंह के अलावा महिला आरक्षी नीलू सिंह, निधि सिंह, सपना सिंह, शिवानी, प्रिंसी बाजपेई, रोशनी, अर्चना, फिरदौस खां और नीलन तथा आरक्षी धीरज वर्मा, मनीष कुमार, विनोद कुमार, अभय द्विवेदी और राजकिशोर को विदाई दी गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: स्थानांतरित 18 आरक्षियों को दी गई भावभीनी विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...