Gonda News: स्थानांतरित जेई को बिजली कर्मियों ने दी विदाई
गोंडा, जुलाई 25 -- Gonda News: खरगूपुर। अवर अभियंता रवि कुमार वर्मा का स्थानांतरण मैनपुरी होने पर शनिवार को कर्मचारियों ने फूल-माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। उनके स्थान पर कटरा नगर पंचायत ग्रामीण उपकेंद्र के अवर अभियंता आदर्श कुमार ओझा को यहां नियुक्त किया गया है। जेई रवि कुमार वर्मा ने कहा कि यहां के कर्मचारियों का अभी तक जो भी स्नेह, प्रेम व सहयोग मिला वह हमेशा स्मरण रहेगा। इस मौके पर राजेश तिवारी,पवन मिश्र, आशाराम, संजय तिवारी, सारंगधर पांडेय आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.