गोंडा, अगस्त 18 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। शहर स्टेशन रोड पर स्थित दुर्गामंदिर के पास सोमवार देर रात बिजली के खंभे पर लगी केबल में अचानक आग लग गई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। काफी देर तक आग जलती रही और आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खंभे पर लगी बिजली केबल से अचानक चिंगारी निकली और देखते ही देखते तारों ने आग पकड़ ली। सूचना पर लोग मौके पर जुट गए और वीडियो बनाते रहे। आग के कारण महारानीगंज, घोसियाना, ददुआ बाजार, जिला अस्पताल और साहबगंज समेत कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। वही 33/11 केवी बड़गांव सबस्टेशन के इनकमिंग फीडर और पावर ट्रांसफार्मर नंबर दो में तकनीकी खराबी आ गई है। यह भी पढ़ें- Gonda News: बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई फीडर ठप ददुआ बाजार और जिला अस्पताल फीडर की सप्ला...