गोंडा, अक्टूबर 21 -- Gonda News: खरगूपुर। पुलिस ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नकदी व चोरी का सामान बरामद किया है। आठ सितंबर को पिपरा चौबे स्थित कंपोजिट विद्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखा सामान पार कर दिया था। प्रधानाध्यापक की सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मुखबिर कि सूचना पर परसोहनी गौनरिया के हनुमान वर्मा को हरैया मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सामान और 2160 रुपये बरामद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...