Gonda News: स्कूल गईं दो सगी बहनें लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
गोंडा, अक्टूबर 23 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। घर से साइकिल लेकर स्कूल पढ़ने गईं दो सगी बहनें लापता हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों छात्राओं की तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 20 और 18 वर्षीय बेटियां क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती हैं। बीते 18 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे दोनों साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। बताया कि किसी अज्ञात युवक ने उनकी दोनों बेटियों का अपहरण कर लिया है। एसओ मृत्युन्जय सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.