Gonda News: स्कूल के पास अवैध मिट्टी खनन, छह ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज
गोंडा, नवम्बर 26 -- Gonda News: उमरी बेगमगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बक्सैला गांव में स्कूल के पास धड़ल्ले से चल रहे अवैध मिट्टी खनन का खनन विभाग की टीम ने भंडाफोड़ किया है। जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रालियों के जरिए ईंट भट्ठे पर आपूर्ति की जा रही थी। छापेमारी के दौरान टीम ने मिट्टी लदी छह ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया, जबकि कार्रवाई की भनक लगते ही जेसीबी चालक समेत कई अन्य लोग अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, बक्सैला गांव में स्कूल के समीप काफी समय से मिट्टी का अवैध खनन किए जाने की शिकायत मिल रही थी। यह भी पढ़ें- Gonda News: स्कूल के पास अवैध मिट्टी खनन, छह ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज खनन विभाग की टीम ने सूचना के आधार पर मौके पर छापेमारी की तो वहां जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रालियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.