गोंडा, अक्टूबर 2 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। गांधी जयंती पर शुक्रवार को शहर के गांधी पार्क में स्कीम वर्कर समन्वय समिति ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष दो घंटे सत्याग्रह किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को सात सूत्रीय मांग-पत्र भेजा गया। सत्याग्रह में जिला संयोजक प्रदीप तिवारी, मंडल अध्यक्ष रानी देवी पाल, मंडल संयोजक दिलीप शुक्ला और जिला अध्यक्ष ममता तिवारी शामिल रहीं। समिति ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी, आशा, आशा संगिनी, रसोइया, महिला मेट, समूह सखी और बीसी सखी समेत अन्य कामकाजी महिलाओं को न्यूनतम वेतन के दायरे में लाने और राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। सेवानिवृत्ति पर पेंशन, ग्रेच्युटी और परिवार के इलाज की सुविधा देने की भी मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी कर्मियों से विभागीय कार्य के अलावा अन्य काम नहीं लेने तथा...