Gonda News: स्कार्पियो की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, भाई लखनऊ रेफर
गोंडा, सितम्बर 2 -- Gonda News: मेहनौन (गोंडा), संवाददाता। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग के बेंदुली मोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार में जा रही स्कार्पियो वाहन की चपेट में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल बड़े भाई मुरारी वर्मा (32) पुत्र स्व हरीराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में घायल दूसरा भाई राम मूरत वर्मा की हालत गंभीर देख डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में दुखो का पहाड़ टूट पड़ा जो सुना वह पीड़ित परिवार के घर की तरफ दौड़ पड़ा। मुरारी वर्मा खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे और उनके छोटे भाई राम मूरत वर्मा गांव में आटा-चक्की लगाकर परिवार का खर्च चलाते थे। मुरारी वर्मा की तीन बेटियां दुर्गेश वर्मा (20), रूबी वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.