गोंडा, अक्टूबर 15 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त के तमाम दावों की हवा निकल गई है। बेखौफ घूम रहे चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कुर्था गांव में एक घर से करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित काली प्रसाद यादव के मुताबिक, बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। रात करीब एक बजे अज्ञात चोर बिना किसी खौफ के घर के भीतर दाखिल हुए और महिलाओं के सोने-चांदी के तमाम जेवर, कीमती फूल के बर्तन और नकदी समेटकर आसानी से फरार हो गए। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और संदूकों के ताले टूटे थे। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ...