Gonda News: सेवा संकल्प अभियान में गोदभराई-अन्नप्राशन
गोंडा, सितम्बर 30 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला पंचायत सभागार में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से गोदभराई, अन्नप्राशन एवं हेल्दी बेबी शो कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ दयानंद प्रसाद ने की। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। साथ ही स्वस्थ बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए हेल्दी बेबी शो हुआ। सीडीओ दयानंद प्रसाद ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वस्थ माताओं और बच्चों से रखी जाती है। पात्र लाभार्थियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Sultan...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.