Gonda News: सूटकेस का ताला टूटा नहीं और 22 तोले सोने के जेवर और नकदी गायब
गोंडा, अक्टूबर 30 -- Gonda News: मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक के रैगांव गांव में शादी की खुशियां उस समय सदमे में बदल गईं, जब घर में रखे दो सूटकेस से करीब 22 तोले सोने के जेवर, 500 ग्राम चांदी की पायल और 20 हजार रुपये नकदी गायब मिले। हैरानी की बात यह है कि सूटकेस के ताले और चेन सुरक्षित थे। चोरी हुए सोने की कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है। जेवरों में दो परिवारों के साथ होने वाली दुल्हन के गहने भी शामिल थे। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जेवरों की चोरी ट्रेन में हुई या घर में। तहरीर मिली है। पीड़ित परिवार को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
सूटकेस से जेवर और नकदी गायब रैगांव निवासी स्वर्गीय अजमतउल्ला के बेटे की शादी नौ नवंबर को होनी है। शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से मो. अय्यूब की पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.