Gonda News: सुस्त पड़ी कटान की रफ्तार, जलस्तर बढ़ने के आसार
गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: नबाबगंज, संवाददाता। रविवार को बैराजों से डिस्चार्ज हुई साढे तीन लाख क्यूसेक पानी से अगले 24 घण्टो में सरयू का जलस्तर तेज गति से बढने के आसार हैं। बहरहाल सुबह आठ बजे अयोध्या मे सरयू का जलस्तर 92.390 मीटर पर दर्ज किया गया जो 34 सेमी नीचे का है। वहीं ब्यौदा माझा, दत्तनगर, साकीपुर के कुछ मजरे के लोगो सम्पर्क मार्गो पर जलभराव के चलते आवागमन में दुश्वारियां पैदा हो गई हैं । दत्तनगर के बाणी माझा में चल रही कटान की रफ्तार फिलहाल सुस्त पड़ गई। है लेखपाल ओपी वर्मा ने बताया कि ब्यौदा माझा, दत्तनगर में दो - दो और साकी के चहलावा मे एक नाव तहसील प्रशासन द्वारा लोगों के आवागमन और राहत कार्य के लिए लगाई गई है। तहसीलदार तरबगज आशुतोष पाण्डेय द्वारा ढेमवा घाट का दौरा कर सरयू की स्थिति की जायजा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.