गोंडा, नवम्बर 28 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। नवंबर माह के आखिरी और दिसंबर माह के शुरुआती दिनों के साथ कड़ाके की सर्दी का दौर शुरु हो सकता है। हालांकि दिन में तेज धूप का असर बने रहने के असर से दिन राहत भरे होने के आसार हैं। लेकिन सुबह के समय कोहरे से यातायात की मुश्किले भी बढने के आसार हैं। खिली धूप के साथ शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह लगभग पांच बजे बीते 24 घंटों का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके असर से सुबह 8 बजे तक गलन और ठिठुरन का अहसास होता रहा। यह भी पढ़ें- Moradabad News: मौसम: अभी सामान्य से ऊपर रात का पारा, शनिवार को छंटा कोहरा सुबह के समय ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का असर भी देखा गया जिससे भोर में सड़क यातायात प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घ...