गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: धानेपुर, संवाददाता। नगर पंचायत धानेपुर के वार्ड नंबर 12 में सीसी रोड और नाली निर्माण का काम शुरू कराने पहुंची टीम को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब कुछ लोगों ने हंगामा करते हुए निर्माण कार्य में बाधा डाल दिया। आरोप है कि इसी दौरान एक महिला ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और अधिकारियों व पुलिस प्रशासन को फंसाने की धमकी दी। इस पर निर्माण कार्य रोकने के साथ टीम को बैरंग लौटना पड़ गया। इस मामले में ईओ ने मुकदमा दर्ज कराया है। नगर पंचायत धानेपुर की अधिशासी अधिकारी (ईओ) रागिनी वर्मा के मुताबिक वार्ड नंबर 12 के कृष्ण चंद्र और नकछेद के घर के सामने से मेलाराम के घर तक सीसी रोड और नाली का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 अगस्त को ठेकेदार की ओर से काम शुरू कराया गया था। ज...