Gonda News: सीएम योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष, विकास पर हुई चर्चा
गोंडा, जुलाई 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने बुधवार शाम लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने बेलसर नगर पंचायत और जनपद गोण्डा के विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। बताया कि मुलाकात में संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तृत मंथन हुआ। जिलाध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को लेकर मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने जनपद के विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बेलसर नगर पंचायत सहित पूरे जनपद में विकास योजनाओं को तेजी से धरातल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.