गोंडा, अगस्त 14 -- Gonda News: वजीरगंज। सीएचसी का शुक्रवार को सीएमओ डॉ. संत लाल पटेल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, पीने के पानी की व्यवस्था, स्ट्रेचर-व्हीलचेयर और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधीक्षक डॉ.आशुतोष शुक्ला से सीएचसी पर उपलब्ध दवाओं का विवरण तलब किया। इस अवसर पर महिला चिकित्सक डॉ. भावना अवस्थी, फार्मासिस्ट अवनीश कुमार शुक्ला, सुभाष मिश्रा, अभिनव, योगेश, स्टाफ नर्स प्रज्ञा, सरोज, पवन शुक्ला, दिलीप तिवारी आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...