Gonda News: सीएचसी में पांचवें सिजेरियन प्रसव का सफल ऑपरेशन
गोंडा, अगस्त 25 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार दोपहर पांचवें सिजेरियन प्रसव का सफल ऑपरेशन किया गया। गौरिया निवासी गर्भवती निकिता सिंह का डॉ. रिमझिम भारद्वाज और सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार की देखरेख में डॉ. उत्कर्ष, डॉ. इमरान समेत टीम ने ऑपरेशन किया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं। सीएचसी में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, पर्याप्त संसाधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है। इसके बावजूद 21 जुलाई 2026 को हुए चौथे सफल सिजेरियन प्रसव के बाद ऑपरेशन नहीं हो पा रहे थे। मंगलवार को पांचवें सफल ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुज कुमार ने बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन के लिए सभी जरूरी संसाधन और चिकित्सकों की टीम उपलब्ध है। मंगलवार को टीम ने सफलतापूर्वक सिजेरियन प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.