गोंडा, अगस्त 13 -- Gonda News: बेलसर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतलाल पटेल ने गुरुवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं की पड़ताल की। एनबीएसयू कक्ष में रिकॉर्ड का रखरखाव दुरुस्त न मिलने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित डॉक्टर को जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी। अस्पताल पहुंचे सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने सबसे पहले उपस्थिति पंजिका की जांच की। डॉक्टरों व कर्मचारियों की उपस्थिति के बार में पूछताछ करने के बाद वह प्रसव कक्ष, दवा भंडारण कक्ष और पैथोलॉजी लैब पहुंचे। लैब में मरीजों की हो रही जांचों की स्थिति देखने के बाद उन्होंने दवा भंडारण कक्ष में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता परखी। सीएमओ जब एनबीएसयू (नवजात शिशु सुरक्षा) कक्ष पहुंचे, तो वहां नवजात...