Gonda News: सावन हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं, बच्चों ने नृत्य से बांधा समां
गोंडा, अगस्त 16 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। ददुआ बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को श्री श्याम मंदिर महिला मंडल की ओर से सावन हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नवविवाहित और विवाहित बहू-बेटियों ने साड़ी, लहंगा व सूट सहित पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर उत्सव में उत्साह से भाग लिया। मंदिर परिसर को हरी पत्तियों व हरे कपड़ों से सजाया गया, जबकि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा खाटू श्याम का दरबार तिरंगे रंगों में सजा नजर आया। यह भी पढ़ें- Gonda News: हरियाली तीज पर पुलिस लाइन में भव्य सांस्कृतिक संध्या, महिलाओं-बच्चों ने बिखेरे रंग कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री संतोष अग्रवाल ने गणेश वंदना से किया। इसके बाद तीज स्पेशल सरप्राइज क्वेश्चन, श्रृंगार, मेमोरी व चूड़ी गेम, हाउजी, पहेलियां और नृत्य प्रतियोगिताएं हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.