गोंडा, अक्टूबर 28 -- Gonda News: अलावल देवरिया, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के सालपुर चौकी अंतर्गत सालपुर सेमरा में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें तीन महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सालपुर सेमरा निवासी मीरा पत्नी कालीदीन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 25 अक्तूबर की बहू के साथ वह घर में थी। आरोप है कि शाम करीब सात बजे विपक्षी आशाराम पुत्र देवता, अनीता पत्नी रामकुमार, रमेश पुत्र संतराम, शिवकुमार पुत्र आशाराम, लक्ष्मी पत्नी शिवकुमार एक राय होकर उसके घर में घुस गए। इन लोगों ने मीरा और उसकी बहू को लाठी-डंडा व लोहे की राड से मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के शिवकुमार पुत्र आशाराम का आरोप लगाया है कि रं...