Gonda News: सामूहिक विवाह में 293 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
गोंडा, जुलाई 23 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक दिन के अंतराल पर दूसरी बार समारोह का आयोजन किया गया। गुरुवार को शहर के निजी मैरिज हॉल में 293 नवदंपतियों के जीवन की नई शुरुआत हुई। धार्मिक रीति-रिवाजों और सामाजिक सौहार्द के माहौल में आयोजित इस भव्य समारोह में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जिले के मनकापुर, छपिया, बभनजोत, रूपईडीह, झंझरी और पड़री कृपाल और नगर निकायों से 355 जोड़े पंजीकृत थे। इनमें 293 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इनमें 280 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज से विवाह और 13 मुस्लिम जोड़ों का इस्लामिक परंपरा के अनुसार निकाह कराया गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: 246 जोड़ों ने की जीवन के नए सफर की शुरूआत सांस्कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.