गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: गोण्डा। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद में उर्वरक वितरण एवं उठान व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसने लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि जिले की 144 पुरानी समितियां यदि सात दिवस के भीतर निर्धारित धनराशि जमा नहीं करती हैं, तो उनके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए। बैठक में समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारियों, बी-पैक्स, डीसीडीएफ, क्रय-विक्रय सहकारी संघ के सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने की रणनीति पर चर्चा करना रहा। यह भी पढ़ें- Basti News: सह...