गोंडा, जुलाई 17 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में उर्वरक वितरण एवं उठान व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम प्रियंका निरंजन ने निर्देश दिए कि जिले की 144 पुरानी समितियां यदि सात दिवस के भीतर निर्धारित धनराशि जमा नहीं करती हैं, तो उनके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कराते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाए। बैठक में समस्त उर्वरक बिक्री केंद्र प्रभारियों, बी-पैक्स, डीसीडीएफ, क्रय-विक्रय सहकारी संघ के सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद की सभी सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर यूरिया एवं डीएपी की शत-प्रतिशत उपलब्धता समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- Gonda News: सात दिन में धनराशि जमा न करने...