Gonda News: सागौन के 11 हरे पेड़ों पर चला आरा, लकड़ी गायब
गोंडा, अगस्त 11 -- Gonda News: बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के हुजूरपुर इलाके के सिंहपुर गांव में खेत में लगे 11 हरे सागौन के पेड़ों का अवैध कटान कर लकड़ी गायब कर दी गई। इसकी भनक लगते ही वन महकमे की टीम ने मौके पर पहुंच कर तहकीकात में ताजा कटे पेड़ के बूटे पाए जाने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हुजूरपुर थाने के सिंहपुर गांव में खेत में लगे सागौन के हरे पेड़ के अवैध कटान की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तहकीकात की। सिंहपुर गांव में विमल कुमार सिंह के खेत में ताजे 11 हरे सागौन के पेड़ों के बूटे पाए जाने पर वन रक्षक अंकित कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.