गोंडा, अगस्त 12 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज थाना की साइबर हेल्प डेस्क ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यापारी का एक लाख रुपये वापस कराकर उसे राहत दी है। क्षेत्र के अरविंद कुमार मिश्रा के पास फोन आया कि उनकी गाड़ियों में डीजल भर गया। इसके बाद क्यूआर कोड भेजकर भुगतान करने को कहा गया। ड्राइवर से पुष्टि के बाद अरविंद ने कोड स्कैन कर एक लाख रुपये भेज दिए। बाद में पता चला कि पैसा गलत खाते में चला गया है। पीड़ित ने तुरंत हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। सूचना पर साइबर हेल्प डेस्क टीम ने बैंक के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर पूरी धनराशि होल्ड करा दी। प्रयास के बाद यह रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि साइबर ठगी की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...