Gonda News: साइबर ठगी के दो लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस
गोंडा, अगस्त 7 -- Gonda News: गोण्डा। मोतीगंज पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार राजेश कुमार पुत्र लालमनि वर्मा निवासी सोंहास के दो लाख रुपये वापस करा दिए। साइबर हेल्पडेस्क टीम ने जनपदीय साइबर सेल के समन्वय से संबंधित बैंक से संपर्क कर पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। रकम मिलने पर राजेश कुमार ने पुलिस का आभार जताया। कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामभवन पासवान, लक्ष्मण प्रसाद, कौशलेन्द्र सिंह, सत्यम सिंह और शिवम मिश्रा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.