गोंडा, जुलाई 18 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ठाकुरदीन पुरवा में शुक्रवार सुबह तीन वर्षीय मासूम की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना के बाद सांप को पकड़ने पहुंचे एक सपेरे को भी उसी सांप ने डस लिया। हालांकि उसके साथी सपेरे ने तुरंत स्थिति संभालते हुए सांप को पकड़ लिया और घायल साथी को लेकर वहां से रवाना हो गया। वहीं, परिजन इलाज के बाद झाड़-फूंक की आस में मासूम का शव लेकर मऊ के लिए रवाना हो गए। थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के ठाकुरदीन पुरवा में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तीन वर्षीय आयुष पुत्र अमरजीत घर के बाहर शौच के लिए गया था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: खेलते समय 13 वर्षीय बालक को सांप ने डसा, जिला अस्पताल रेफर इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। परिजनों ने बच्चे की हालत बिगड़ते देख तत्काल उसे इलाज के ...