Gonda News: सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने लिया जायजा
गोंडा, जुलाई 5 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल कार्यालय से गोंडा पहुंचे सहायक वाणिज्य प्रबंधक मुकेश कुमार ने गोंडा स्टेशन पर चेकिंग की। सर्वप्रथम एसीएम ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की स्थिति देखी। इसके अलावा उन्होंने प्लेटफार्म के स्टालों पर खाद्य एवं पेय पदार्थो की गुणवत्ता परखी। इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक के साथ में कामर्शियल की टीम भी मौजूद रही। सहायक वाणिज्य प्रबंधक निरीक्षण के उपरांत टीम के साथ ट्रेन से गोरखपुर की तरफ निकल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.