Gonda News: सर्वर दे रहा धोखा, मरीजों के मोबाइल पर नहीं पहुंच रही जांच रिपोर्ट
गोंडा, जुलाई 10 -- Gonda News: गोण्डा, संवाददाता। मरीजों को त्वरित सुविधा देने के लिए शुरू किया गया मेडिकल कॉलेज का ऑनलाइन रिपोर्ट सिस्टम पूरी तरह फेल हो गया है। सर्वर के बार-बार डाउन होने और तकनीकी गड़बड़ी के कारण मरीजों की जांच रिपोर्ट सीधे उनके मोबाइल पर नहीं पहुंच रही है। नतीजतन मरीजों को रिपोर्ट लेने के लिए पैथोलॉजी विभाग के बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। बताया रहा है कि क्षेत्रीय निदान केंद्र (आरडीसी) में रोजाना करीब पांच सौ ज्यादा मरीजों की जांच की जाती है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए जांच के समय रजिस्ट्रेशन कराते समय ही उनका मोबाइल नंबर दर्ज करने की व्यवस्था की थी। दावा किया गया था कि रिपोर्ट तैयार होते ही एसएमएस और लिंक के जरिए मरीज के मोबाइल पर पहुंच जाएगी। लेकिन पिछले कई महीनों से यह सिस्टम काम नहीं कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.