गोंडा, सितम्बर 1 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर स्थित ज्वैलरी की दुकान का सोमवार की रात चोरों ने शटर का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे व्यापारी को घटना की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू किया। थाना क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी अजय कुमार सोनी ने बताया कि उनकी कटरा शिवदयाल गंज तिराहे पर ज्वैलरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि दुकान में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। इसके चलते वह दुकान के ठीक सामने अस्थायी रूप से ज्वैलरी का कारोबार कर रहे हैं। सोमवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अं...