Gonda News: सरहद पर गड़े आरसीसी पिलर उखाड़े, विरोध पर पीटा
गोंडा, जुलाई 11 -- Gonda News: वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मझारा लुटई निवासी राघवराम ने थाने पर तहरीर दिया है कि उसके खेत की सरहद पर गड़े छह आरसीसी पिलरों को विपक्षियों ने उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर पीटा। पीड़ित ने बताया कि एसडीएम आदेश पर बीते 29 जून को उसके खेत की पत्थरनसब हुईथी। पिलरों को उसके गांव के राजाराम यादव, राकेश यादव, बलदेव व भोले यादव ने उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने खेत में गया तो अपशब्दो का करते हुए मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.