Gonda News: सरसों की पेराई कर रही महिला की हादसे में मौत
गोंडा, अगस्त 3 -- Gonda News: नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे में जवाहर चौक के निकट आटा चक्की पर रविवार के देर रात हुए हादसे में इंजन में दुपट्टा फंसने से सरसों की पेराई कर रही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब नौ बजे 35 वर्षीय विजय लक्ष्मी पत्नी राजेश कुमार गुप्ता अपनी दुकान पर सरसों की पेराई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उसका दुप्पट्टा इंजन में फंस गया। देखते ही देखते वह इंजन की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इंजन बंद कर उन्हें बाहर निकाला और गंभीर अवस्था में नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय उनके पति किसी काम से बाजार गए हुए थे। घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.