Gonda News: सरयू में डूबीं दो सगी बहनें, मौत से घर में मचा कोहराम
गोंडा, सितम्बर 6 -- Gonda News: परसपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम भौरीगंज स्थित सरयू नदी के श्रीराम-जानकी घाट पर रविवार सुबह स्नान करते समय पैर फिसलने से दो सगी बहनों की डूबकर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्राम राजापुर के बद्दू पुरवा निवासी अरुण तिवारी की पुत्री सुप्रिया तिवारी (15) और सुहानी तिवारी (9) रविवार सुबह करीब दस बजे साइकिल से भौरीगंज स्थित श्रीराम-जानकी घाट पर सरयू नदी में मछलियों को चारा डालने और स्नान करने गई थीं।
घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मछलियों को चारा डालने के बाद दोनों बहनें नदी में स्नान करने लगीं। इसी दौरान छोटी बहन सुहानी का पैर फिसल गया और वह गहरे प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.