गोंडा, जुलाई 5 -- Gonda News: करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कचनापुर के पास सरयू नदी में लगभग 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव लगभग तीन दिन पुराना लग रहा है तथा पानी में रहने के कारण शरीर फूला हुआ है। कयास लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगाया गया है। रविवार की सुबह आसपास के ग्रामीणों ने नदी में शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहले शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न हों पाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उप निरीक्षक दयानंद यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभार...