गोंडा, जुलाई 13 -- Gonda News: करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सरयू नदी कटरा घाट पर सोमवार को एक हादसा होने की खबर सामने आई है। रोजाना की तरह भोर में सरयू नदी में स्नान करने आए 60 वर्षीय एक बुजुर्ग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। घाट पर उनकी साइकिल और कपड़े लावारिस हालत में मिलने के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना देकर तलाश की मांग की है। मिली जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के मौहर गोसाईं पुरवा गाँव निवासी राजकुमार गोस्वामी 60 पुत्र दयाराम की गहरी धार्मिक आस्था थी। वह प्रतिदिन भोर में अपने गाँव से करीब 15 किलोमीटर की दूरी तय करके कटरा घाट पर सरयू नदी में स्नान करने आते थे। सोमवार की सुबह भी वह बेहद भोर में घर से निकले थे。

घाट पर लावारिस सामान सुबह जब घाट पर मौजूद अन्य लोगों ने सरयू...