Gonda News: सरयू नदी में डूबे बुजुर्ग का शव 24 घंटे बाद बरामद, घाट पर मिले थे कपड़े और साइकिल
गोंडा, जुलाई 14 -- Gonda News: करनैलगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जनपद के कोतवाली क्षेत्र के कटरा घाट पर सोमवार सुबह सरयू नदी में स्नान करने गए एक 62 वर्षीय बुजुर्ग का शव मंगलवार सुबह नदी में उतराता मिला। 24 घंटे से लापता बुजुर्ग का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, मौहर गोसाईं पुरवा निवासी राजकुमार गोस्वामी 62 हर सोमवार को करीब 15 किलोमीटर दूर से कटरा घाट पर सरयू नदी में स्नान करने आते थे। सोमवार भोर में भी वे घर से स्नान के लिए निकले थे। कुछ घंटे बाद स्थानीय लोगों ने घाट के किनारे एक लावारिस साइकिल, कपड़े और चप्पल देखी। कपड़ों की तलाशी लेने पर जेब में मिले आधार कार्ड से बुजुर्ग की शिनाख्त हुई। यह भी पढ़ें- Gonda News: सरयू नदी में नहाने गए बुजुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.