गोंडा, सितम्बर 23 -- Gonda News: गोंडा, संवाददाता। कजरीतीज पर्व के मद्देनजर करनैलगंज के सरयू घाट पर साफ-सफाई के लिए लगाई गई ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले पांच सफाईकर्मियों पर कार्यवाही की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय की ओर से सभी को अंतिम नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। करनैलगंज विकासखंड के तरुण कुमार दुबे, मो. रफी, शिवाधार ओझा, मधुर श्याम तिवारी और उमेश कुमार सिंह को नोटिस भेजी गई है। डीपीआरओ कार्यालय के अनुसार 15 सितंबर को सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया गया। डीपीआरओ कार्यालय ने बुधवार को अंतिम नोटिस जारी किया है। सभी को सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), करनैलगंज के माध्यम से तीन दिन के भीतर जवाब उपलब्...