गोंडा, अक्टूबर 10 -- Gonda News: तरबगंज, संवाददाता। क्षेत्र में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 75 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने जब पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। डीआईजी के आदेश पर तरबगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित चन्दन सैनी पुत्र केशरी प्रसाद, निवासी ढोढेपुर लाला पुरवा, नगर पंचायत तरबगंज ने बताया कि मुख्य आरोपी सुरेन्द्र सिंह पुत्र हुब्बा सिंह, ग्राम मजगवां वजीरगंज और उसके कथित भांजे लल्लन सिंह निवासी लिलोई कला उमरीबेगमगंज ने सरकारी नौकरी के एवज में अलग-अलग तारीखों में कुल 75 हजार रुपये ले लिए थे। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़...