गोंडा, अगस्त 22 -- Gonda News: गोण्डा। एसपी विनीत जायसवाल का सुलतानपुर स्थानान्तरण हो गया है। शनिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारियों ने उनका सम्मान कर विदाई दी। इस दौरान उनके कार्यकाल की खूब सराहना भी की गई। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें स्मृति-चिन्ह व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद गोण्डा में कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया बन्धुओं एवं आमजन का निरन्तर सहयोग प्राप्त हुआ। कहा कि पुलिस सेवा में टीमवर्क, अनुशासन, संवेदनशीलता एवं जनता के प्रति जवाबदेही अत्यन्त ...